फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद अंकुश के परिजनों को देंगे 20 लाख, अंकुश के नाम पर बनेगा प्रवेश द्वार: सीएम

Sat, 20 Jun 2020 06:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/शिमला
विज्ञापन
शहीद के घर में परिजनों को सांत्वना देते सीएम जयराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को हमीरपुर जिला के भोरंज क्षेत्र के कड़ोहता गांव के शहीद अंकुश ठाकुर के पैतृक गांव पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री अंकुश ठाकुर के पिता हवलदार अनिल कुमार से मिले और पूरे शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। जयराम ने इस अवसर पर शहीद के परिवार को 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा शहीद अंकुश ठाकुर के सम्मान में कड़ोहता में प्रवेशद्वार बनाने का भी एलान किया। सीएम ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ोहता को भी सुदृढ़ किया जाएगा। गांव को जाने वाले सड़क मार्ग को भी बेहतर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद अंकुश का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश दुश्मन के नापाक इरादों को सफल नहीं होने देगा। उल्लेखनीय है कि 21 वर्षीय अंकुश ठाकुर ने भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा के समीप गलवां घाटी में 15 जून की रात को संघर्ष में सर्वोच्च बलिदान दिया है। शुक्रवार को उनकी पार्थिव देह हवाई मार्ग से लेह से चंडीगढ़ और उसके बाद चंडीगढ़ से एंबुलेंस के जरिए पैतृक गांव पहुंचाई थी। यहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीएम के साथ पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, परिवहन गोविंद ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक कमलेश कुमारी, कर्नल इंद्र सिंह, राकेश जंवाल और राजेंद्र गर्ग, संगठन सचिव पवन राणा, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, उपायुक्त हरिकेश मीणा और पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर आदि भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें