फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धवाला के प्रति जनता में कोई नाराजगी नहीं: जयराम

Fri, 19 Jul 2019 07:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
मंडी में सीएम जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि विधायक रमेश धवाला के प्रति जनता में कोई नाराजगी नहीं, बल्कि जनता अपने इलाके में और ज्यादा विकास करवाना चाहती है। इसकी तरफ सरकार और विधायक पूरा ध्यान दे रहे हैं। 

विज्ञापन


मंडी दौरे पर आए सीएम से जब पिछले कल ओकओवर में हुए विधायक के विरोध के बारे में पूछा गया तो वह धवाला के बचाव में उतर आए। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के कुछ लोग उनसे मिलने के लिए आए थे और उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे में बात रखी है।

सीएम ने कहा कि सरकार विकास कार्यों की तरफ पूरा ध्यान दे रही है। जनता की विकास के प्रति जो भी मांगें हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। वहीं सीएम भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष इंदु गोस्वामी के इस्तीफे पर कहा कि इस बारे में संगठन सही प्रतिक्रिया दे सकता है। उन्हें जो जानकारी मिली है, उसके तहत इंदु ने निजी कारणों के चलते यह पद छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें