फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिब्यूनल में सदस्यों की तैनाती का मामला टला, सीएम ने पेंडिंग में डाली फाइल

Fri, 07 Jun 2019 01:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में सदस्यों की तैनाती का मामला फिलहाल टाल दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्रिब्यूनल में सदस्यों की नियुक्ति की फाइल को पेंडिंग में डाल दिया है। 13 अफसरों और सेवानिवृत्त अधिकारियों ने बतौर सदस्य नियुक्ति के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन


सूची में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी और मनीषा नंदा भी शामिल हैं। मनीषा नंदा हाल ही में रिटायर हो गई हैं जबकि बाल्दी को इसी साल दिसंबर में सेवानिवृत्त होना है। 

उल्लेखनीय है कि चीफ  जस्टिस की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद दो सदस्यों को नियुक्त करने की फाइल सीएम कार्यालय भेजी गई है। पहले लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद यह फाइल पेंडिंग में डाल दी गई थी।
विज्ञापन


आचार संहिता खत्म होने के बाद फाइल को फिर से पुटअप किया, लेकिन फिलहाल इसे पेंडिंग रखने को कहा है। सरकार यह भी चाह है कि कर्मचारियों के मामलों की सुनवाई पहले की तरह हाईकोर्ट में ही हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें