मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
सीएम ने हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण विकास का अलग से राज्य संस्थान खोलने के अलावा थुनाग में पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान के आधुनिकीकरण के लिए धनराशि प्रदान करने की भी मांग की। उन्होंने भू-अभिलेखों के आधुनिकीकरण के लिए भी धन राशि प्रदान करने का आग्रह किया।
इसके लिए केेंद्रीय मंत्री ने प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। ठाकुर ने चालू वित्त वर्ष के दौरान आर-अर्बन योजना के तहत राज्य के लिए दो और परियोजनाएं प्रदान करने का भी आग्रह किया और कहा कि पहले ही चालू वित्त वर्ष के लिए तीन योजनाएं स्वीकृत हैं।
केंद्रीय मंत्री ने थुनाग में पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान के आधुनिकीकरण के लिए धनराशि प्रदान करने के लिए सैद्धांतिक तौर पर सहमति प्रदान की और आश्वासन दिया कि हिमाचल प्रदेश में जब भी आवश्यकता होगी। विभिन्न परियोजनाओं के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
प्रधानमंत्री के साथ बैठक करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होेने जा रही बैठक में भाग लेंगे और बुधवार को वापस शिमला लौटेंगे। ये बैठक कौल विकास, कृषि विकास आदि कई मुद्दों पर होने जा रही है। इसमें अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे।