फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड्डा से मिले जयराम, एम्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने का किया आग्रह

Fri, 05 Oct 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में अवगत करवाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे इन प्रोजेक्टों के प्रगति और कार्यान्वयन में स्वयं गहरी रुचि ले रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से हिमाचल में चल रही योजनाओं की समीक्षा करने का भी आग्रह किया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार बिलासपुर में एम्स के निर्माण के प्रति उत्सुक हैं और आग्रह किया कि मंत्रालय की ओर से लंबित औपचारिकताओं को शीघ्रता से पूरा करने का आग्रह किया, जिससे जल्द कार्य आरंभ किया जा सके।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना का 22 लाख लोगों को मिलेगा लाभ 

उन्होंने प्रदेश में क्रियाशील मेडिकल कॉलेजों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह और उप आवासीय आयुक्त विवेक महाजन भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ थे।

सीएम जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री को महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना की प्रगति के बारे में भी केंद्रीय मंत्री को बताया तथा कहा कि इस योजना से पहाड़ी राज्य के 22 लाख लोग लाभान्वित होंगे।

योजना के तहत हिमाचल में 175 अस्पतालों को पंजीकृृत किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री राज्य स्वास्थ्य देखभाल योजना का भी कार्यान्वित कर रही है, जिसके तहत 1.05 लाख परिवारों को लाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें