फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री से मिले सीएम जयराम, हिमाचल के लिए रखीं ये मांगें

Tue, 20 Feb 2018 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलकर हिमाचल के लिए सेना में अलग रेजिमेंट की मांग की है। उन्होंने कांगड़ा स्थित गगल एयरपोर्ट को सामरिक दृष्टि से विकसित करने का प्रस्ताव भी दिया।

विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली में मुलाकात के दौरान सीएम ने बताया कि सरकार ने एयरपोर्ट विस्तार के लिए 500 एकड़ जमीन उपलब्ध करवा दी है। हवाई अड्डे के विस्तार से इसका इस्तेमाल लड़ाकू और भारी विमानों को उतारकर रक्षा उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि अधिग्रहण की लागत रक्षा मंत्रालय वहन करे, लेकिन वहां से नागरिक उड़ानें संचालित करने की अनुमति भी दी जाए।

मुख्यमंत्री ने वर्षों से लंबित सेना भर्तियों में हिमाचल का कोटा बढ़ाने की भी मांग उठाई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के 1200 से अधिक जवानों ने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों को न्योछावर किया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

धर्मशाला युद्ध स्मारक में सजेगा टैंक

हिमाचल के वीर जवानों को चार परमवीर चक्र सहित 1100 वीरता पुरस्कार मिले हैं। राज्य के युवाओं के लिए सशस्त्र बलों में कॅरिअर का सबसे पसंदीदा बड़ा विकल्प है, लेकिन भर्ती कोटा कम है।

भर्ती की जाने वाली पुरुष आबादी (आरएमपी) की अवधारणा के बाद आई कोटे में कमी को बढ़ाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री को अवगत करवाया कि कांगड़ा हवाई अड्डे को सीमा से सुरक्षित दूरी और रणनीतिक स्थान होने के कारण पठानकोट एयरबेस के लिए सुरक्षा की दूसरी पंक्ति के रूप में एक विकल्प बन सकता है।

उन्होंने मनाली-लेह रेलवे लाइन के निर्माण को तेजी से आगे बढ़ाने की मांग की है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुख्यमंत्री को मदद का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला युद्ध स्मारक में स्थापित होने वाले टैंक और अन्य रक्षा उपकरणों को पहुंचाने के लिए रक्षा मंत्रालय से मदद मांगी है। भारत-पाक युद्ध की जीत का प्रतीक ये टैंक आर्डिनेंस डिपार्टमेंट से मिलना है। इसे प्रदेश के बहादुर शहीदों के लिए श्रद्धांजलि के रूप में निर्मित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें