इससे मध्य जोन मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, लाहौल स्पीति जिला के युवाओं को राहत मिलेगी। शुरुआती दौर में इसमें मंडी, सुंदरनगर, पद्धर और बासा के कॉलेज शामिल होंगे। बाद में कुल्लू और लाहौल स्पीति के कॉलेज भी जोड़े जाएंगे।
वहीं, समारोह की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि यूनिवर्सिटी में उपकुलपति तैनात किए जाएंगे। शुरुआती तौर में चार कॉलेज जोड़ने के बाद अन्य जिलों के कॉलेजों को इससे जोड़ा जाएगा।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की भांति यह यूनिवर्सिटी कार्य करेगी। इसी माह प्रथम स्टेट्स का गठन कर जल्द ही यूनिवर्सिटी को शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम के आदेशों के अनुसार क्लस्टर यूनिवर्सिटी मंडी को संपूर्ण विश्वविद्यालय का स्वरूप दिया जाएगा।