देश में कोरोना वायरस संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर दूसरे नंबर पर पीएम मोदी से रूबरू होंगे। सीएम जयराम प्रदेश के ताजा हालातों के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी देंगे।
विज्ञापन
बताया गया है कि इस बैठक में कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर चर्चा की जाएगी और मुख्यमंत्रियों से सुझाव मांगे जा सकते हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डीसबसे पहले पीएम मोदी से रूबरू होंगे।