फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव में चारों सीटें जीतेगी भाजपा: सीएम जयराम

Mon, 10 Sep 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में हुई भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने दावा किया कि हिमाचल भाजपा इस बार भी चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन


इसकी वजह सीएम ने पीएम मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार की नीतियां और योजनाएं बताईं। उन्होंने इस बैठक में भाजपा के राजनीतिक और न्यू इंडिया कांसेप्ट पर रखे प्रस्तावों का भी समर्थन किया। 

रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी नई दिल्ली में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन भी अपने विचार रखे। उन्होंने बैठक में रखे गए तमाम प्रस्तावों का अनुमोदन किया। इस मौके पर जयराम ठाकुर ने न्यू इंडिया कांसेप्ट पर भी विस्तार से बात की।
विज्ञापन


उन्होंने इस अवसर पर रखे गए तमाम प्रस्तावों पर भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस पर भी अपनी राय दी कि वर्ष 2022 तक कैसे नए भारत का निर्माण संभव होगा। उन्होंने हिमाचल को 2022 तक समृद्ध बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नई दिल्ली से सोमवार को शिमला लौटेंगे। सीएम शनिवार और रविवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, संगठन महामंत्री अजय राणा और अन्य नेता भी इस बैठक में दिल्ली गए।

खड्ड में डूबकर छात्र की मौत पर सीएम ने तलब की रिपोर्ट

गोहर (मंडी)। जिला स्तरीय खेलों में बलद्वाड़ा जोन से आए जमा एक के छात्र विजय की खड्ड में डूबकर मौत के मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डीसी मंडी से रिपोर्ट मांगी है। डीसी ने उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग मंडी से जवाब मांगा है। इस बीच उच्च शिक्षा उपनिदेशक रविवार को टीम के साथ गोहर स्कूल पहुंच गए। उन्होंने छानबीन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई और फिर मंडी लौट आए।

बताया जा रहा है कि बयानों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर सीएम को भेजी जाएगी। उपनिदेशक अशोक शर्मा चार प्रधानाचार्यों की टीम के साथ सुबह आठ बजे गोहर स्कूल पहुंचे। उन्होंने बलद्वाड़ा जोन से आए आधा दर्जन अध्यापकों और खेलों में भाग लेने आए करीब तीन दर्जन छात्रों के बयान दर्ज किए।

छात्र विजय के साथ खड्ड में नहाने गए दोनों छात्रों ने उच्च शिक्षा उपनिदेशक को बताया है कि वे अपनी मर्जी से खड्ड में नहाने गए थे। उधर, छात्र विजय का शव पुलिस ने मंडी में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। गोहर स्कूल में जिला स्तरीय खेलों में भाग लेने आए छात्र मायूस होकर रविवार सुबह अपने-अपने घर निकल गए हैं। 
गोहर पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ गोहर मनोज वालिया ने बताया है कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच में लगी है। शनिवार को गोहर की जियुणी खड्ड में जिला स्तरीय खेलों में भाग लेने आए बलद्वाड़ा जोन के छात्र विजय और उसके दो साथी स्कूल में खाना खाने के बाद बिना बताए खड्ड में नहाने चले गए थे। जहां विजय की पानी में डूब जाने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

जयराम ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने का आग्रह किया

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर सिरमौर जिले के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा प्रदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की लंबे समय से मांग रही है और राज्य पिछले अनेक साल से इसके लिए प्रतिनिधित्व करता रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिया गया है। उन्होंने मांग की है कि हिमाचल में भी समुदाय को इसी तर्ज पर जनजातीय दर्जा प्रदान किया जाए। मुख्यमंत्री ने ट्रांसगिरी क्षेत्र को अधिसूचित क्षेत्र घोषित करने की भी मांग की, जिससे क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की लंबे समय से गैर भाजपा सरकारों द्वारा अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा ही राज्य के सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास को प्राथमिकता दी है। राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री की मांगों को सुना और राज्य के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सांसद वीरेंद्र कश्यप, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल, विधायक सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, बीजेपी नेता चंद्रमोहन, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल और मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें