उनके मंत्री अब भी साढ़े तीन लाख किलोमीटर तक चल चुकी गाडि़यों में सफर कर रहे हैं। कुछ मंत्रियों की गाडि़यां खराब हुई थी। जिन्हें बदला गया है लेकिन इन्हें बदलने पर भी कांग्रेसी हो-हल्ला कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश को 69 नेशनल हाइवे दिए। लेकिन कांग्रेस सरकार डेढ़ साल में इनकी डीपीआर तैयार नहीं कर पाई।
जब केंद्र सरकार ने डीपीआर खुद बनाने की बात कही और इसके लिए 130 करोड़ रुपये के बजट का भी प्रावधान कर दिया। लेकिन इसके बावजूद डीपीआर नहीं बनाई गई। मौजूदा सरकार सत्ता में आने के बाद 43 हाइवे की डीपीआर के टेंडर जारी कर चुकी है। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन में 21.22 करोड़ रुपये की योजनाएं शिलान्यास व उदघाटन किए।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल, विधायक कर्नल धनी राम शांडिल, विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व विधायक गोबिंद राम शर्मा, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता, डॉ. राजेश कश्यप, रत्नपाल, प्रवक्ता रितु सेठी, आढ़त समिति के अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है। उन्हें पहली बार मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिल है। कार्यकर्ताओं का काम सिर्फ सरकार बनाने तक सीमित नहीं था अब सही ढंग से काम करने का अवसर प्रदान करना भी उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बजट में पहली बार 30 नई योजनाओं का प्रावधान किया गया है और इन सभी योजनाओं को बजट में शामिल करने से पूर्व इनके लिए धन का प्रावधान भी किया जा चुका है।