फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम ने रोका मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर, नहीं पहुंचा शिमला

Tue, 06 Aug 2019 06:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तय समय पर शिमला नहीं पहुंच पाए। मुख्यमंत्री को अनुच्छेद 370 को खत्म करने पर शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करना था। उनके हेलीकॉप्टर ने जुब्बड़हट्टी में लैंडिंग का प्रयास किया, मगर यह असफल रहा।

विज्ञापन


इसके बाद चौपर वापस सोलन जाकर उतरा और सीएम को सड़क मार्ग से ही शिमला पहुंचना पड़ा। इस बीच सीएम की जगह मंत्रियों ने अनुच्छेद 370 को खत्म करने पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

मंगलवार को सीएम जयराम ठाकुर नई दिल्ली में थे। सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तरह हिमाचल में भी मुख्यमंत्री को मोदी सरकार के जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर फैसले पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करना था।
विज्ञापन


इसके लिए उनकी ओर से साढे़ चार बजे पत्रकार वार्ता तय की गई, मगर वह तय समय पर नहीं पहुंच पाए। सड़क मार्ग से भी सोलन से शिमला के लिए पहुंचना संभव नहीं था। ऐसे में मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा को पत्रकार वार्ता करने के निर्देश जारी किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें