10 वर्षीय प्रिंस हड्डियों के गंभीर रोग से पीड़ित हैं और पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं। बच्चे के पिता गुरुमेल सिंह पहले ही इलाज के लिए अपनी जमीन और गहने बेच चुके हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन जिले के बद्दी क्षेत्र के अंतर्गत मल्कु माजरा के 10 वर्षीय प्रिंस चौधरी के माता-पिता को उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। वह हड्डियों के गंभीर रोग से पीड़ित हैं और पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि धन के अभाव के कारण कोई भी व्यक्ति उचित उपचार से वंचित न रहे। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए उदारतापूर्वक अंशदान करने का आग्रह किया।
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बच्चे और उसके माता-पिता की स्थिति से अवगत करवाया था। बच्चे के पिता गुरुमेल सिंह पहले ही इलाज के लिए अपनी जमीन और गहने बेच चुके हैं।