फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: जुब्बल-कोटखाई उपचुनाव में संभावित प्रत्याशी का संकेत दे गए सीएम जयराम

Fri, 16 Jul 2021 10:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू

सार

मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से चेतन बरागटा के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की गई। खड़ापत्थर पहुंचते ही मुख्यमंत्री खुली जीप में समर्थकों का अभिवादन करते हुए सभा स्थल तक पहुंचे। 
विज्ञापन
खड़ापत्थर में आयोजित जनसभा में सीएम जयराम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के खड़ापत्थर में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उपचुनाव में भाजपा के संभावित प्रत्याशी का संकेत कार्यकर्ताओं के बीच दे दिया है। कार्यकर्ताओं में उम्मीदवार की घोषणा के लिए उत्सुकता काफी अधिक थी। भाजपा कार्यकर्ता चाह रहे थे कि सभा के दौरान ही मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी की घोषणा करें। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से चेतन बरागटा के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की गई। खड़ापत्थर पहुंचते ही मुख्यमंत्री खुली जीप में समर्थकों का अभिवादन करते हुए सभा स्थल तक पहुंचे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ जीप में पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के पुत्र चेतन बरागटा मौजूद रहे। साथ ही कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज, सुखराम चौधरी और वीरेंद्र कंवर भी मौजूद रहे। खड़ापत्थर बाजार से कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ सभा स्थल तक रैली निकाली गई। भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। सभा स्थल पर भी चेतन बरागटा मुख्यमंत्री के बगल में बैठे रहे। सभा के दौरान समर्थक चेतन बरागटा आगे बढ़ो के नारे लगाते रहे। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान भाजपा उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई, लेकिन कार्यकर्ताओं की उत्सुकता को देखते हुए कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों ने चेतन बरागटा का हाथ ऊपर उठाकर संभावित प्रत्याशी का संकेत कार्यकर्ताओं को दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें