फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने दिए सभी आवश्यक सेवाएं बहाल करने के निर्देश

Mon, 13 Jan 2020 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बर्फ बारी के कारण बाधित सभी सड़कों को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। सीएम जयराम ठाकुर सोमवार को शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी उपायुक्तों को राज्य के हिमपात प्रभावित क्षेत्रों में बाधित सभी आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग को बर्फबारी के कारण प्रभावित क्षेत्रों में बाधित जलापूर्ति व्यवस्था को अति शीघ्र बहाल करने तथा हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बर्फबारी के दौरान लोगों से सचेत रहने और सावधानी बरतने और सरकार तथा प्रशासन को सहयोग देने की अपील की।

सीएम ने लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं 
जयराम ठाकुर ने राज्य के लोगों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार उनके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें