फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: सीएम जयराम बोले- क्या मनीष सिसोदिया से पूछकर तय होगा हिमाचल का मुख्यमंत्री

Thu, 07 Apr 2022 06:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 गुरुवार को सीएम जयराम ठाकुर ने मीडिया के सवाल पर कहा है कि वह मुख्यमंत्री बदलने की बात को खारिज करते हैं। सीएम ने कहा कि क्या यह उनसे पूछकर तय होगा कि हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बयान पर पलटवार करते हुए उनसे सवाल किया है कि क्या यह उनसे पूछकर तय होगा कि हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा। इससे सिसोदिया को क्या लाभ होगा। गौर हो कि सिसोदिया ने गुरुवार को नई दिल्ली में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बदलकर हिमाचल प्रदेश में अनुराग ठाकुर को सीएम बनाया जा रहा है। जयराम ठाकुर एक नाकाम मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। जयराम ने वीरवार को मीडिया के सवाल पर कहा है कि वह मुख्यमंत्री बदलने की बात को खारिज करते हैं।

विज्ञापन


जितने लोग केजरीवाल ने मंडी में जुटाए, उतने तो बाजार में घूमते हैं : जयराम ठाकुर 
जयराम ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल आए और चले गए। आम आदमी पार्टी ने चाहा तो बहुत ज्यादा था कि लोग पार्टी में शामिल हों पर कोई शामिल नहीं हुआ है। आंकड़ा जो है, उसके अनुसार तीन हजार लोग मंडी में जुटे थे। इतने तो यहां लोग बाजार में घूमते रहते हैं। उससे चार गुणा ज्यादा कार्यक्रम तो उनके निर्वाचन क्षेत्र में हुआ। सुंदरनगर मेले के शुभारंभ पर ही केजरीवाल के रोड शो से पांच-छह गुणा ज्यादा लोग थे। 

नड्डा का जोरदार तरीके से होगा स्वागत
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का शिमला में जोरदार स्वागत होगा। उन्होंने कहा कि चार राज्यों में भाजपा की जीत के बाद वह हिमाचल प्रदेश में आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें