फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में सीएम ने मंत्रियों के साथ संभाला मोर्चा, घर पर ही रहे अनिल

Mon, 18 Mar 2019 06:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉट सीट मंडी में टिकट आवंटन से पहले भाजपा में मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंत्रियों के साथ चुनावी प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है। सीएम के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह अपने गृह क्षेत्र पहुंचे सीएम ने बगस्याड़ और थुनाग में सम्मेलन के दौरान भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरा। सांसद रामस्वरूप शर्मा, कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने जोगिंद्रनगर में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।

द्रंग में वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बैठक लेकर रणनीति तैयार की। तीनों बैठकों में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर मतदाताओं से घर-घर जाकर सीधा संपर्क करने की रणनीति बनी।
विज्ञापन


उधर, भाजपा से टिकट मांग रहे आश्रय के पिता एवं ऊर्जा मंत्री और सदर विधायक अनिल शर्मा घर पर ही रहे। उन्होंने घर पर ही कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। अनिल मंगलवार को सदर मंडी के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। 

विज्ञापन

अब आंकड़ों का समय नहीं : जयराम

सीएम जयराम ठाकुर ने थुनाग और बगस्याड़ में कहा कि आंकड़ों का समय नहीं है। 19 मई को वोट डलेंगे और 23 को रिजल्ट सामने होगा। हमारी असेसमेंट पहले भी कभी गलत नहीं हुई है। इस बार भी गलत नहीं होगी। भाजपा भारी मतों से जीतेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखकर और आचार संहिता का पालन करके प्रचार करने का आह्वान किया। 

मंडी संसदीय क्षेत्र में हासिल करनी होगी जीत: गोविंद
द्रंग विस क्षेत्र के पधर में वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने हलके के विधायक जवाहर ठाकुर के साथ द्रंग भाजपा मंडल की बैठक ली। मंत्री ने बैठक में चुनावों में जीत को लेकर टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में तो जीतना ही है,  शेष तीन लोकसभा क्षेत्रों में भी भाजपा विजयी होगी। 

रामलाल ने बूथ स्तर पर दिए जीत के टिप्स
जोगिंद्रनगर में कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों की तकनीकी जानकारी दी। इस दौरान सांसद रामस्वरूप शर्मा और विधायक प्रकाश राणा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने बूथ स्तर पर प्रत्याशी की जीत को लेकर टिप्स दिए। मंडी जिले में सोमवार को सीएम और मंत्रियों के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनावों से संबंधित पेश आ रही मुश्किलों का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें