बैठक में भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, भूप सिंह, राजेश ठाकुर, विजेंद्र मेहरा, अशोक कटोच, रविंद्र कुमार, खिममी देवी, राजकुमारी, सुदेश ठाकुर, सुमित्रा ठाकुर, एनडी रनोट, जोगिंद्र शर्मा, दलजीत सिंह, केबल सिंह, किशोरी डढवालिया, दिनेश नेगी, मदन नेगी, जीवन नेगी, पदम प्रभाकर, अजय डुलटा, बाबू राम, कुलदीप सिंह इत्यादि ने भाग लिया।
सीटू ने 24 मार्च को कुल्लू, मंडी, बिलासपुर का जिला सम्मेलन, 31 मार्च को शिमला का तथा 14 अप्रैल को सिरमौर, ऊना, कांगड़ा और चंबा का सम्मेलन निश्चित किया है। आंगनबाड़ी यूनियन का प्रशिक्षण स्कूल 23-24 मार्च को हमीरपुर और शिमला में आयोजित किया जाएगा। सीटू का अगला राज्य सम्मेलन 13, 14, 15 सितंबर को शिमला में आयोजित करने का फैसला भी लिया गया।