फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात, उठाई ये मांग

Sat, 01 Dec 2018 08:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कालका-शिमला और पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्गों पर रेल की गति बढ़ाने का आग्रह किया।

विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि इन रेलवे मार्गों पर चलने वाले डिब्बों को आकर्षक बनाया जाए, जिससे इन रेलों पर आने वाले पर्यटकों को अधिक से अधिक संख्या में आकर्षित किया जा सके।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री से शिमला स्थित पुराने बस अड्डे के नजदीक रेलवे भूमि पर एक व्यावसायिक परिसर कम बहुमंजिला कार पार्किंग के निर्माण का अनुरोध किया, जिससे इस भूमि का इस्तेमाल पर्यटकों तथा अन्य लोगों के वाहन की पार्किंग के लिए किया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन पर कार्य की गति बढ़ाने का भी आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि दोनों ट्रैकों पर रेल की रफ्तार बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

साथ ही रेलवे की जमीन पर व्यावसायिक इस्तेमाल पर भी निर्णय की बात कही। मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें