हरकृष्ण ठाकुर ने वर्ष 2019-20 में 65वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में भाग लिया था। वह बॉक्सिंग में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं लेकिन परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के कारण उनका सपना साकार नहीं हो पा रहा था।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की रामपुर तहसील के अंतर्गत झिन्दडू़ गांव के युवा बॉक्सर हरकृष्ण ठाकुर को आर्थिक सहायता मंजूर की है। उन्होंने इस उदीयमान खिलाड़ी को आश्वासन दिया है कि बॉक्सिंग में उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए उनके उचित प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी। हरकृष्ण ठाकुर ने वर्ष 2019-20 में 65वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में भाग लिया था। वह बॉक्सिंग में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं लेकिन परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के कारण उनका सपना साकार नहीं हो पा रहा था। उन्होंने मुख्यमंत्री को जब अपनी स्थिति से अवगत करवाया तो मुख्यमंत्री ने उन्हें तुरंत 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की।
विज्ञापन
सीएम ने रशिमा ठाकुर की पुस्तक का विमोचन किया
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शुक्रवार को कवयित्री और समाज सेविका रशिमा ठाकुर की लिखित काव्य पुस्तक मेरी परवाज का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने काव्य पुस्तक के प्रकाशन के लिए लेखिका के प्रयासों की सराहना की और आशा व्यक्त की कि इस पुस्तक की कविताएं समाज में एकता, प्रेम की भावना पैदा करेंगी। इस अवसर पर पार्षद शिमला नगर निगम डॉ. किमी सूद और डॉ. राजीव मेहता मौजूद रहे।