राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि हिमाचल के लोग बहुत ही अच्छे हैं। इनके प्यार को मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को प्रदेश के राज्यपाल की शपथ ली थी, अब राजस्थान जाना है।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल बनने से पहले मैं हिमाचल में भाजपा का प्रभारी भी रह चुका हूं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के व्यवहार और आचरण का विद्यार्थी पालन करते हैं।
ऐसे में शिक्षकों का कर्तव्य बनता है कि वे अच्छा आचरण करे। शिक्षकों द्वारा दी गई शिक्षा से बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों के बीच परस्पर संबंध होना चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ खेल औैर सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़ावा देना चाहिए।