मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा 2022 में फिर सत्ता में आएगी और कांग्रेस की गरीबी और बढ़ेगी। कहा कि मेरी पृष्ठभूमि राजनीतिक नहीं है। मैंने खेतों में काम किया है। गरीबी को करीबी से देखा है। कांग्रेस ने सिर्फ गरीब को दूर से ही देखा है। जहां गरीब है, वहां हम हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर कारोना काल में कांग्रेस को सत्ता में आने का मौका मिलता तो वे प्रदेश को लूटकर खा जाते। कांग्रेस का दौर आजकल बहुत बुरा चला हुआ है। वह जयसिंहपुर के ऐतिहासिक चौगान में जनसभा के दौरान बोल रहे थे। सीएम ने कहा कि भाजपा 2022 में फिर सत्ता में आएगी और कांग्रेस की गरीबी और बढ़ेगी। कहा कि मेरी पृष्ठभूमि राजनीतिक नहीं है। मैंने खेतों में काम किया है। गरीबी को करीबी से देखा है। कांग्रेस ने सिर्फ गरीब को दूर से ही देखा है। जहां गरीब है, वहां हम हैं।
विज्ञापन
आज सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं, वे ज्यादातर गरीबों के लिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कोविड काल में भी राजनीति ही की। राज्य के कांग्रेस नेता अपने केंद्रीय नेतृत्व को भी भ्रमित करने से पीछे नहीं रहे और महामारी के दौरान 12 करोड़ रुपये व्यय के बिल प्रस्तुत कर दिए। प्रदेश में पहले 50 वेंटिलेटर थे। वर्तमान सरकार ने यह मामला प्रधानमंत्री से उठाया और केंद्र ने तुरंत 500 वेंटिलेटर उपलब्ध करवाए। आज प्रदेश में एक हजार वेंटिलेटर हैं। प्रदेश में पहले 2 ऑक्सीजन संयंत्र थे। आज 30 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में भी हिमाचल अग्रणी बनकर उभरा है।
कांग्रेस की वजह से पुलिस कर्मी कुछ लाभों से वंचित हुए
सीएम ने आरोप लगाया कि वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेस सरकार ने वर्ष-2003 में पुरानी पेंशन योजना को समाप्त कर प्रदेश में नई पेंशन योजना लागू की थी। कांग्रेस सरकार ने वर्ष-2015 में पुलिस विभाग के आरएंडपी नियमों में बदलाव किया था। इससे पुलिस कर्मी कुछ लाभों से वंचित हो गए थे। वर्तमान सरकार इस स्थिति से भलीभांति परिचित है। इनके कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।