फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सीएम जयराम बोले- बेरोजगार यात्रा से युवाओं को गुमराह करने वालों को मोदी की मंडी रैली में देंगे करारा जव

Tue, 20 Sep 2022 08:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  मंडी के सराज के देवधार में आयोजित जनसभा में कहा कि कांग्रेस पूरे देश में समाप्त होने के कगार पर है। उसके नेता भारत में बेरोजगार यात्रा पर निकले हुए हैं। 
विज्ञापन
सराज में सीएम जयराम की जनसभा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अब हिमाचल के नेता कांग्रेस छोड़ो की राह पर हैं। इनके कार्यकारी अध्यक्ष पार्टी छोड़ एक अन्य विधायक के साथ हमारे साथ आ गए हैं। इनके वरिष्ठ नेता राम लाल ठाकुर प्रेस कांफ्रेंस करके पार्टी की दुर्दशा और अपनी अनदेखी पर आंसू बहा रहे हैं। सीएम मंडी के सराज के देवधार में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में समाप्त होने के कगार पर है। उसके नेता भारत में बेरोजगार यात्रा पर निकले हुए हैं। 

विज्ञापन

 विपक्षी दल युवा बेरोजगार यात्रा निकालकर युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका जवाब 24 सितंबर को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में होने वाली भाजपा की युवा मोर्चा की रैली में विपक्षी दलों को देंगे। हम सेवा के भाव से राजनीति में आए हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो दायित्व सौंपा है, उसका ईमानदारी से निर्वहन कर रहा हूं। भाजपा की सरकार बनाते हैं तो प्रदेश का यह इतिहास बन जाएगा कि कोई सराजी नेता था, जिसने सरकार रिपीट करवाई थी। 


पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए भगवा रंग में रंग रही छोटी काशी
ऐतिहासिक पड्डल मैदान 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए सज रहा है। विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने आ रहे प्रधानमंत्री के लिए भारी भीड़ जुटाने के साथ सभा स्थल और आसपास के इलाकों को भगवा रंग में आकर्षक बनाए जाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। मंडी शहर सभा स्थल और आसपास के क्षेत्र में 15,000 छोटे झंडे और 2,000 बड़े झंडे लगाए जा रहे हैं। अब तक शहर में रैली को लेकर 500 स्थानों पर होर्डिंग लगाए जा चुके हैं। उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आदेश के बाद कांगणी हेलीपैड से बस स्टैंड तक सड़क को ठीक करने के लिए कर्मचारियों की टीम जुट गई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

कांग्रेस सदर मंडल के व्हाट्सएप ग्रुप में भी पीएम मोदी की रैली का न्योता 

बिलासपुर सदर कांग्रेस मंडल के एक व्हाट्सएप ग्रुप का मैसेज खूब वायरल हो रहा है। इस ग्रुप के एक सदस्य ने मेसेज किया कि सभी साथी 24 सितंबर को मंडी में होने वाली प्रधानमंत्री की युवा विजय संकल्प रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।  इस मेसेज के ग्रुप में आने के बाद बाकी सदस्यों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। अन्य सदस्यों ने पूछा कि यह कौन है और इस तरह का मेसेज कांग्रेस के ग्रुप में कैसे डाला। वहीं, एक सदस्य ने कहा कि कोई पता ही नहीं चल रहा है कि कौन किसके साथ है।

ग्रुप में कौन भाजपा से जुड़ा हुआ है और कौन कांग्रेस से। वहीं, एक सदस्य ने लिखा कि इस मेसेज का मतलब यह है कि इस ग्रुप में भाजपा से जुड़े लोग भी एड किए गए हैं। इससे पहले भी जिला कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप की चैट वायरल हुई थी। इसमें जिला कांग्रेस की आपसी गुटबाजी खुलकर सामने आई थी। उधर, जिला कांग्रेस के प्रेस प्रवक्ता विशाल चंदेल ने कहा कि सदर कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में मेसेज आया था, लेकिन जिसने मेसेज किया था उसे तुरंत ग्रुप से बाहर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें