फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Jairam Statement: सीएम जयराम बोले- हिमाचल में एक बार फिर से भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है जनता

Tue, 27 Sep 2022 08:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू/जुब्बल

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विश्व ने कोविड महामारी के दौरान भारत का प्रभावी प्रबंधन देखा और देश में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया। 
विज्ञापन
रोहड़ू में सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। विश्व ने कोविड महामारी के दौरान भारत का प्रभावी प्रबंधन देखा और देश में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया। जयराम ने कहा कि नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व के कारण ही भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि प्रदेश की जनता ने पड़ोसी राज्यों उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गोवा की तर्ज पर हिमाचल में भी एक बार फिर से भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। कांग्रेस केंद्र और राज्य दोनों ही स्तर पर नेतृत्व विहीन और मुद्दा विहीन पार्टी है।

विज्ञापन


जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को हमेशा विशेष प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में दो-दो मुख्यमंत्रियों के प्रतिनिधित्व के बावजूद यह क्षेत्र एसडीएम कार्यालय से वंचित रहा। भाजपा सरकार में जुब्बल-कोटखाई में एकसाथ दो-दो एसडीएम कार्यालय और बीडीओ कार्यालय खुलवाकर एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार का फिर से सत्ता में आना तय है। इसलिए जुब्बल-कोटखाई से भी इस बार भाजपा का विधायक सरकार में आना चाहिए। एक बार मेरा साथ दो मैं क्षेत्र में विकास की कोई भी कमी नहीं छोड़ूंगा। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा नेता चेतन बरागटा, नीलम सरैईक उपस्थित रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें