फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम बोले- भ्रष्टाचार और घोटालों को ही काम मानती है कांग्रेस

Fri, 22 Oct 2021 09:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर/मंडी

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की राजनीति में ईमानदारी और निष्ठा से काम करने वालों की जरूरत है। एक फौजी से सच्चा और ईमानदार शख्स और कौन होगा, इसलिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर को टिकट दिया है। मुख्य बाजार में आयोजित जनसभा में उन्होंने दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि भी दी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में जनसभा में कहा कि मंडी संसदीय सीट से भाजपा ने पूर्व फौजी को टिकट दिया है, जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही। कांग्रेस नेता कारगिल जैसे युद्ध को भी छोटा मानते हैं। कांग्रेस नेता 70 साल से अधिक उम्र के लाखों लोगों के लिए पेंशन के प्रावधान, घर-घर चूल्हा देने और हिमकेयर योजना के तहत हुए लाखों लोगों के मुफ्त इलाज को काम नहीं मानते। कांग्रेस के लिए लाखों करोड़ के घोटाले ही काम हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की राजनीति में ईमानदारी और निष्ठा से काम करने वालों की जरूरत है। एक फौजी से सच्चा और ईमानदार शख्स और कौन होगा। इसलिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर को टिकट दिया है। मुख्य बाजार में आयोजित जनसभा में उन्होंने दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि भी दी। कहा कि उन्होंने हाल में में रामपुर प्रवास के दौरान जो बातें कहीं हैं, उन्हें उपचुनाव के बाद जरूर पूरा किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं को यह भी स्वीकार करना चाहिए कि महंगाई किसकी देन है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में बेरोजगारी और महंगाई को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि हिमाचल में सरकार ने कोई काम नहीं किया। सरकार के कार्यों को कांग्रेस काम नहीं मानती, जबकि कांग्रेस के लोग तो 1 लाख 76 हजार करोड़, 1 लाख 86 हजार करोड़ के घोटालों को ही काम मानते हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को करवाचौथ और दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं। 
विज्ञापन


एक दूसरे को निपटाने की कोशिश में कांग्रेस नेता: जयराम
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार शाम मंडी के भियुली और भगवाहन वार्ड में जनसभाएं कीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता एक-दूसरे को निपटाने की कोशिश में लगे हैं। उपचुनाव में खुद महंगे होटलों में आराम फरमाकर मेरे हेलीकाप्टर प्रयोग को मुद्दा बना रहे हैं। पार्टी ने चुनाव में हेलीकाप्टर प्रचार के लिए दिया है तो इसकी भी इन्हें मिर्ची लग रही है। जयराम को सुनने वालों की भीड़ से इनकी जुंडली मंडी में बैठकर ही हैरान और परेशान है। उन्होंने तंज कसा, मेरे खिलाफ कोई बयान देने वाली विधायक आशा कुमारी मुझे कहीं दिख नहीं रही हैं। मंडी में आकर हमारे मजबूर नहीं मजबूत सांसद वाले बयान को रावण से जोड़कर कहीं गायब हो गई हैं। 

आजकल बहुत जोश में एक नौजवान विधायक दिख रहा है, जो ऐसे बयान देता है कि इन कर्मचारियों को पटक-पटक मारेंगे। रामपुर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी कहती हैं कि इस बार मेरे लिए नाक की बात है। वह सहानुभूति के नाम पर वोट मांग रही हैं। हमारे लिए भी सहानुभूति से वोट मांगने का अवसर है, क्योंकि हमने इसी सीट से 4 लाख 5 हजार की लीड लेकर रामस्वरूप शर्मा को जिताकर भेजा था। कहा कि ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर सरल और स्वच्छ छवि के व्यक्ति हैं। उनका मेल-जोल अच्छा है। वह सांसद बनने के बाद भी लोगों के बीच रहेंगे और उनकी समस्याएं भी सुलझाएंगे। 

कुशाल का मंडयाली में दिया भाषण रहा चर्चा का विषय
नाचन में भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर का मंडयाली भाषण चर्चा का विषय रहा। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि सेना का सिपाही देश के लिए अपने प्राण तक देने से पीछे नहीं हटता। कांग्रेस का कहना कि कारगिल की लड़ाई छोटी-मोटी लड़ाई थी, दुर्भाग्यपूर्ण है। कारगिल की लड़ाई सबसे मुश्किल लड़ाइयों में से थी, जो लगभग 18000 फीट तक की ऊंचाई पर लड़ी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें