फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम बोले- बाहरी राज्यों में रह रहे हिमाचलियों की मांगों का शीघ्र होगा समाधान

Sat, 11 Sep 2021 06:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्यमंत्री से मोर्चा चेयरमैन राजेश ठाकुर के नेतृत्व में हुई मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बाहरी राज्यों में रह रहे हिमाचल वासियों के अधिकार बहाली की मांग की। राजेश ने कहा कि जन्मभूमि से दूर रह रहे हिमाचल वासियों को मेडिकल शिक्षा में राज्य के 85 प्रतिशत कोटे में अधिकार को बहाल कर सभी हिमाचल वासियों को शिक्षा का एक समान अधिकार मिलना चाहिए। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के बाहर रहे रहे लाखों हिमाचलियों की विभिन्न समस्याओं के जल्द समाधान के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने यह बात दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में प्रवासी हिमाचली संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल से हुई मुलाकात के दौरान कही। मुख्यमंत्री से मोर्चा चेयरमैन राजेश ठाकुर के नेतृत्व में हुई मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बाहरी राज्यों में रह रहे हिमाचल वासियों के अधिकार बहाली की मांग की। राजेश ने कहा कि जन्मभूमि से दूर रह रहे हिमाचल वासियों को मेडिकल शिक्षा में राज्य के 85 प्रतिशत कोटे में अधिकार को बहाल कर सभी हिमाचल वासियों को शिक्षा का एक समान अधिकार मिलना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने 2018 में लगाए गए प्रतिबंध को हटाकर कोटे को बहाल करने की मांग उठाई। ठाकुर ने कहा कि रोजगार के लिए बाहरी राज्यों में रहना  हिमाचल वासियों की मजबूरी है और सभी के खेत, घर, जमीन, वहीं गांव में हैं। ऐसे में वह बाहरी कैसे हो सकते हैं।  मुख्यमंत्री ने तकनीकी रूप से महत्वपूर्ण इस विषय को देखेंगे और इसका हल भी निकालेंगे। सीएम से मिलने वालों में कर्नल प्रेम चौधरी, केआर वर्मा, रविन्द्र शर्मा, बालक राम चौधरी, रम रत्न शर्मा आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें