मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के साथ लगते जौनसार क्षेत्र को पहले ही जनजातीय क्षेत्र घोषित किया जा चुका है। वे सिरमौर जिले के ट्रांसगिरि क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने का मामला एक बार दोबारा केंद्रीय गृह मंत्री से उठाएंगे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के लोगों के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार इस क्षेत्र को जनजातीय और हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलवाने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से यह मामला उठाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के साथ लगते जौनसार क्षेत्र को पहले ही जनजातीय क्षेत्र घोषित किया जा चुका है। वे सिरमौर जिले के ट्रांसगिरि क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने का मामला एक बार दोबारा केंद्रीय गृह मंत्री से उठाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे न केवल इस क्षेत्र के विकास के लिए अतिरिक्त एवं विशेष बजट का प्रावधान सुनिश्चित होगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों की चिरलंबित मांग भी पूरी होगी। सांसद एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पांडा और हाटी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।