पर्यटन राज्य मंत्री से मिले जयराम
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से मुलाकात की और उनसे केंद्र की प्रसाद योजना में चिंतपूर्णी के लिए 45 करोड़ रुपये की परियोजना को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।
उन्होंने राज्य में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उपयुक्त स्थानों पर राज्य के पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित करने वाली डिजिटल वॉल स्थापित करने के लिए वर्चुअल रियलिटी परियोजना के लिए मंत्री से धन उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया।
मंत्री ने इस संबंध में केंद्र को शीघ्र प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने प्रसाद परियोजना में धार्मिक पर्यटन सर्किट के अंतर्गत रिवालसर में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए धन राशि उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने राज्य के प्रवेश स्थानों पर आकर्षक प्रवेश द्वार बनाने के लिए धन राशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। सांसद राम स्वरूप शर्मा, उप-आवासीय आयुक्त विवेक महाजन इस दौरान मौजूद रहे।