फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ से मिले सीएम जयराम, रोहतांग टनल के काम में तेजी लाने का किया आग्रह

Fri, 22 Nov 2019 08:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सीएम जयराम ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। सीएम ने उनसे रोहतांग टनल के कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया, ताकि जनजातीय जिले लाहौल- स्पीति के लिए बर्फबारी के दौरान भी उचित संपर्क सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि मई, 2020 तक इस टनल का निर्माण कार्य पूरा करके इसे आरंभ करने के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने लाहौल-स्पीति के लोगों के लिए रोहतांग टनल से आवाजाही के लिए सड़क मार्ग के रूप में टनल का उपयोग करने की अनुमति भी मांगी।

उन्होंने बीआरओ के अधीन सड़कों की हालत सुधारने का भी आग्रह किया और उनसे सीमा क्षेत्र की सड़कों के लिए जरूरत के अनुसार धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने राज्य को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन राज्य मंत्री से मिले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

पर्यटन राज्य मंत्री से मिले जयराम - फोटो : सोशल मीडिया
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से मुलाकात की और उनसे केंद्र की प्रसाद योजना में चिंतपूर्णी के लिए 45 करोड़ रुपये की परियोजना को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।  

उन्होंने राज्य में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उपयुक्त स्थानों पर राज्य के पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित करने वाली डिजिटल वॉल स्थापित करने के लिए वर्चुअल रियलिटी परियोजना के लिए मंत्री से धन उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया।

मंत्री ने इस संबंध में केंद्र को शीघ्र प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने प्रसाद परियोजना में धार्मिक पर्यटन सर्किट के अंतर्गत रिवालसर में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए धन राशि उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने राज्य के प्रवेश स्थानों पर आकर्षक प्रवेश द्वार बनाने के लिए धन राशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। सांसद राम स्वरूप शर्मा, उप-आवासीय आयुक्त विवेक महाजन इस दौरान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें