फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीदरलैंड में विश्वराज जडेजा से मिले सीएम जयराम, इन मसलों पर हुई चर्चा

Sun, 16 Jun 2019 06:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार शाम को नीदरलैंड के एमस्टरडम में आइस स्केटिंग और आइस वर्ल्ड के निदेशक विश्वराज जडेजा से भेंट की और शिमला आइस स्केटिंग रिंक के विकास की संभावनाओं पर चर्चा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परियोजना को पारदर्शी बोली प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी एवं निजी सहभागिता (पीपीपी) पर विकसित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि शिमला को वर्ष भर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आइस स्केटिंग स्पर्धाओं की मेजबानी करने और पर्यटन को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने के लिए सक्षम बनाया जाएगा। 
 

विज्ञापन

टाकारा बायो आईएनसी ने राज्य में निवेश पर दिखाई दिलचस्पी

- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने प्रतिनिधिमंडल के साथ टाकारा बायो आईएनसी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और हिमाचल में बायोटैक क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। टाकारा बायो आईएनसी ने राज्य में निवेश पर गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि इस तरह की सुविधाएं खाद्य प्रसंस्करण के लिए उत्पादों की गुणवत्ता नियंत्रण को सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने प्रसंस्करण के लिए बड़ी कंपनियों को आपूर्ति के लिए आलू और फलों के भंडारण पर चर्चा करने के लिए ओमिनीवेंट के सदस्यों से भी भेंट की। ओमिनीवेंट हिमाचल में पहले से मौजूद हैं और वह सफल भंडारण के लिए प्रौद्योगिकियों का विस्तार करना चाहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें