मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला में एक साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार आएंगे। धर्मशाला के लिए यह गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में इन्वेस्टर मीट होने से यहां की ख्याति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी। सात और आठ नवंबर को इन्वेस्टर मीट में पीएम, गृह मंत्री, केंद्रीय पर्यटन मंत्री और विदेश मंत्री सहित कई बड़ी हस्तियां आएंगी।
सिद्धपुर में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नगर निगम धर्मशाला में खराब हालत की बात भी मानी। उन्होंने कहा कि जिस तरह के नगर निगम की कल्पना हमने की थी, वैसा नहीं बन पाया। नगर निगम में जो कमी रह गई है उसे पूरा किया जाएगा।