फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने उठाया कालका-सोलन फोरलेन में देरी का मामला

Thu, 03 Jan 2019 05:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर दीपक मेहता, अमर उजाला, नई दिल्ली/शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सालों से सुस्त रफ्तार से चल रहा कालका-सोलन फोरलेन का मुद्दा वीरवार को नई दिल्ली पहुंच गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को दिल्ली में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस प्रोजेक्ट की सुस्त रफ्तार पर चिंता जताई। स्थानीय लोगों व सैलानियों को होने वाली दिक्कतों का हवाला देते हुए काम को तेजी से करवाने का आग्रह किया।

विज्ञापन


मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक रूप से राज्य के लिए स्वीकृत किए गए 53 राज्य मार्गां को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का भी आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि पठानकोट-मंडी फोरलेन पर काम जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा और इसके लिए 27 करोड़ रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं। बताया कि किरतपुर साहब -नेरचौक पर मरम्मत का काम शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।

सरकार द्वारा भेजी गई केंद्रीय सड़क निधि के तहत परियोजनाओं को जल्द ही मंजूरी दी जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह, उप आवासीय आयुक्त विवेक महाजन और राज्य लोक निर्माण विभाग एवं मंत्रालय के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


सीएम ने गडकरी से उठाए ये मुद्दे
सरकाघाट घुमारवीं और रानीताल कोटला राज्य राजमार्गों को नए राष्ट्रीय राजमार्गों के रूप में अधिसूचित करें
सैद्धांतिक रूप से स्वीकृत शेष पांच राष्ट्रीय राजमार्गों को मंजूरी देने, ठियोग बाईपास के लिए अनुमानों को मंजूरी, विकास और समुचित रखरखाव के लिए ठियोग हाटकोटी सड़क मार्ग को राज्य लोक निर्माण विभाग को सौंपा जाए
विज्ञापन

एनएचआईआईपी चरण 2 के तहत हमीरपुर मंडी (एनएच 70) और पांवटा साहिब गुम्मा फीड्ज पुल (एनएच 72) को शामिल करने की मंजूरी दी जाए
मटौर-शिमला, और पठानकोट-मंडी (एनएच 20) पर कोई प्रगति नहीं हुई 
नादौन-हमीरपुर और ब्रह्मपुखर शिमला (एनएच 88) पठानकोट मंडी (एनएच.20) की स्थिति में सुधार किया जाए
किरतपुर साहब-नेरचौक (एनएच 21) पर काम रोक दिया गया है, पिंजौर -बद्दी-नालागढ़ फोरलेन परियोजना के कार्य में देरी हो रही है 
केंद्र से राज्य सरकार द्वारा पहले से प्रस्तुत किए गए उपयोगिता प्रमाण पत्रों के दृष्टिगत धनराशि जारी करने का आग्रह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें