एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर प्रभावित परिवारों को फौरी राहत दी है। संपर्क मार्ग खोले जा रहे हैं। उधर, रविवार दोपहर को राजधानी शिमला, कुल्लू, हमीरपुर, मंडी, रामपुर, किन्नौर समेत कई जिलों में बारिश हुई। मैदानी इलाकों में उमस झेल रहे लोगों को राहत मिली है।