फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट उद्योग में क्लींकर ढुलाई शुरू, 200 ट्रक रोपड़ रवाना

Mon, 27 Apr 2020 04:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, दाड़लाघाट (सोलन)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीमेंट उद्योग में क्लींकर ढुलाई का काम शुरू हो गया है। सोमवार को करीब 200 ट्रक दाड़लाघाट से रोपड़ के लिए लोड हुए हैं। यह ट्रक नियमित रूप से ढुलाई का काम करेंगे। लंबे समय से खड़े ट्रक ऑपरेटरों को दोबारा से रोजगार मिल गया है। हालांकि इन ट्रकों के एक साथ प्रदेश से बाहर जाने पर स्थानीय लोगों में दहशत भी है। लोगों में इस बात को लेकर डर है कि कहीं ट्रक चालक बाहर से संक्रमण लेकर न आ जाएं।

विज्ञापन





प्रत्येक ट्रक कंपनी गेट पर सैनिटाइज किया जा रहा है। ट्रक चालकों को कहीं पर भी रुकने की मनाही है। पकड़े जाने पर सजा का प्रावधान किया गया है। लेकिन ट्रक यूनियन सदस्य संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं वो सरकार के प्रदेश के बाहर ढुलाई कार्य शुरू करने के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। अंबुजा सीमेंट कंपनी ने क्लींकर ढुलाई कार्य पंजाब के रोपड़ के लिए 26 अप्रैल से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दि बाघल लैंड लूजर्स परिवहन सहकारी सभा दाड़लाघाट के सदस्य एवम पूर्व उपप्रधान जगदीश शर्मा, विरेंद्र शर्मा, ललित शर्मा, धनीराम ठाकुर, भीम चंद शर्मा, प्रकाश महाजन, प्यारेलाल शर्मा, सुनिल शर्मा, राजेंद्र कुमार, विशाल शर्मा, कमल, हीरालाल, ललित कूमार, राज कुमार, श्यामलाल शर्मा, हुकमचंद आदि सभा सदस्यों ने इस फैसले को जल्दबाजी करार दिया है। जबकि कुछ लोगों ने लंबे समय बाद चले इन ट्रकों को राहत भरा कदम बताया है। ट्रक खड़े होने की वजह से ट्रक मालिकों का रोजगार छिन गया था और उन्हें बैंकों की किश्तें भरनी पड़ रही थी। लेकिन अब उन्हें काम मिलना शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


सीमेंट उद्योग से लिया है शपथपत्र : एसडीएम 
एसडीएम अर्की विकास शुक्ला का कहना है कि सीमेंट उद्योग से शपथपत्र लिया गया है। संक्रमण प्रदेश में प्रवेश न करे इसके लिए एहतियात बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालकों को हर जगह ट्रक न रोकने और सैनिटाइज करते रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि यदि कोई ट्रक चालक बीमार होता है तो सीमेंट उद्योग को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीमेंट उद्योगों को इसका कड़ाई से पालन करना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें