फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahul: 15,000 फीट की ऊंचाई में ग्लेशियर में फंसा पर्वतारोही, बचाव दल रवाना

Fri, 17 Jun 2022 08:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

जनजातीय जिले लाहौल स्पीति के चंद्रताल के आसपास ग्लेशियर में एक पर्वतारोही समुद्रतल से करीब 15,000 फीट की ऊंचाई पर फंस गया है। पर्वतारोही के तीन अन्य सहयोगियों की सूचना पर स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को रेस्क्यू टीमें रवाना की हैं। 
विज्ञापन
ग्लेशियर(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल स्पीति के चंद्रताल के आसपास ग्लेशियर में एक पर्वतारोही समुद्रतल से करीब 15,000 फीट की ऊंचाई पर फंस गया है। पर्वतारोही के तीन अन्य सहयोगियों की सूचना पर स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को बचाव टीमें रवाना की हैं। अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की बचाव टीम का पांच सदस्यीय दल बातल से घटनास्थल की ओर रवाना हुआ है। दल के पास सेटेलाइट फोन हैं, जिसके जरिये कंट्रोल रूम में सूचना दे रहे हैं। रेस्क्यू टीम में लाहौल-स्पीति पुलिस और डोगरा स्काउट के जवान भी शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक रोहित मृगपुरी भी बचाव अभियान में शामिल हैं। अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के सीनियर इंस्ट्रक्टर लुदर चंद ने बताया कि पर्वतारोही ग्लेशियर की दरार में फंस गया है। उसके अन्य साथी सुरक्षित स्थान पर हैं। ग्लेशियर में अभी पर्वतारोहियों की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि सभी पर्वतारोही पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और बातल से ट्रैकिंग पर निकले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें