फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में फंसा पर्वतारोही दल, एक महिला घायल, लैंड नहीं कर पाया हेलीकॉप्टर

Thu, 06 Jun 2019 06:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

 किन्नौर जिला के सांगला घाटी में गुरुवार को पर्वतारोही दल की एक महिला घुटने में गंभीर चोट लगने से घायल हो गई हैं। पर्वतारोही का यह दल उत्तराखंड से रूपिन दर्रे से होकर सांगला घाटी की तरफ जा रहा था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिला को रेस्क्यू करने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर को भेजा लेकिन खराब मौसम के कारण लैंडिंग नहीं हो पाई। घायल महिला सुधा भट्टाचार्य सहित पर्वतारोही दल के सभी सदस्य ठीक हैं और उन्हें शीघ्र सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। 

उपायुक्त अमित कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और पर्वतारोही दल को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस संबंध में राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी को उचित स्तर पर समन्वय स्थापित कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। बाल्दी ने भारतीय वायु सेना से संपर्क किया और पर्वतारोही दल को बचाने के लिए एक हेलीकॉप्टर भेजा। अब शुक्रवार सुबह पांच बजे से फिर बचाव अभियान शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें