फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कमरों का मकान जलकर राख, दो गाय और 12 भेड़-बकरियां जिंदा जलीं

Thu, 06 Jun 2019 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रामपुर के उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 के जघोरी गांव में बुधवार रात एक चार कमरों के मकान जलकर राख हो गया। इस आगजनी में दो गाय और भेड़ें जिंदा ही जल गईं। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 5 हजार रुपये की फौरी राहत और तिरपाल राहत के रूप में दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जघोरी गांव के दाता राम, पुत्र काडू़ राम के मकान में अचानक आग लग गई।

विज्ञापन


इस घटना में चार कमरे पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं। इनमें से एक कमरे में पशुओं को भी रखा गया था, जो आगजनी की चपेट में आने से जल गए। दाता राम का परिवार साथ लगते मकान में सो रहा था, जितने में उसे मकान में आग लगने का पता चला उतने में आग फैल चुकी थी। लकड़ी का मकान होने के कारण देखते ही देखते मकान राख में तबदील हो गया। इसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर आई और इस घटना में 1.25 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये राशि और तिरपाल फौरी राहत के रूप में दिया है। 

तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर के अनुसार जघोरी गांव के दाता राम का मकान आग की चपेट में आने से राख हो गया है। इस आगजनी में दो गाय और 10-12 भेड़ बकरियों के जलने की भी सूचना है। प्रशासन आखिरी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है। प्रभावित परिवार को पांच हजार और तिरपाल फौरी राहत के रूप में दे दिया गया है। आगजनी में एक लाख 25 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें