फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से लगेंगी एम्स की कक्षाएं

Thu, 10 Jan 2019 10:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर में बन रहे हिमाचल के एकमात्र अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की कक्षाएं इसी सत्र में शुरू हो सकती हैं। ये कक्षाएं नेरचौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में बैठाने की तैयारी है।

विज्ञापन


इसके लिए केंद्र सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। केंद्र ने हिमाचल सरकार को पत्र लिखकर कमेंट्स मांगे हैं। वहीं राज्य सरकार ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से इस बाबत रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि कुछ सुविधाएं जुटाने का हवाला देते हुए प्रबंधन ने एम्स की कक्षाएं बैठाने के लिए हामी भर दी है।

लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल रजनीश पठानिया ने कहा कि एम्स की कक्षाएं बैठाने के लिए प्रबंधन तैयार है, बशर्ते अतिरिक्त फैकल्टी व अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। एम्स की कक्षाएं इस सत्र से शिफ्ट में शुरू की जा सकती हैं।
विज्ञापन


भू अधिग्रहण प्रक्रिया जारी 
बिलासपुर के कोठीपुरा में बनने वाले एम्स के लिए भू अधिग्रहण प्रक्रिया जारी है। करीब 1205 बीघा जमीन में एम्स का निर्माण प्रस्तावित है। कृषि विभाग की करीब 600, वन महकमे की 425 और पशुपालन विभाग की 116 बीघा जमीन एम्स के नाम होनी है।

विज्ञापन

जल्द आएंगी 20 करोड़ की मशीनें

3 जनवरी, 2018 को मिली थी मंजूरी 
केंद्रीय कैबिनेट ने 3 जनवरी, 2018 को हिमाचल के बिलासपुर में 1350 करोड़ की लागत से एम्स निर्माण को मंजूरी दी थी। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत बिलासपुर में 750 बिस्तर वाला मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रस्तावित है।

यह होगा एम्स में 
एम्स कॉलेज अस्पताल में 100 सीटें, जबकि नर्सिंग कॉलेज में 60 सीटें होंगी। एम्स में 15 ऑपरेशन थिएटर के अलावा 20 स्पेशिएलिटी और सुपर स्पेशिएलिटी विभाग होंगे। यहां एम्स की तर्ज पर आवासीय परिसर और सहयोगी सेवा केंद्र भी होंगे। यहां 30 बिस्तरों वाला आयुष विभाग भी होगा। 

नेरचौक मेडिकल कॉलेज अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों से लैस होगा। प्रशिक्षु चिकित्सकों के लिए जिम का प्रावधान परिसर में होगा। डीन डॉ. रजनीश पठानिया ने कहा कि कॉलेज में 20 करोड़ की आधुनिक मशीनें जल्द आ रही हैं।

इसमें बायो केमिस्ट्री की रक्त जांच, रूटीन, ब्लड शुगर, किडनी फंक्शन टेस्ट, लीवर फंक्शन टेस्ट, थाइरायड टेस्ट, हार्मोन एनालिसिस टेस्ट, जींस टेस्ट, आंख के चेकअप और ऑपरेशन मशीन, एनाटॅामी

माइक्रोबायोलॉजी की मशीन, ओबीजी सर्जरी, रेडियोलॉजी की सीटीसी स्कैन, एक्सरे मशीन, अल्ट्रासाउंड, एंडोस्कोपी और वेंटीलेटर ईको, एनिस्थिसिया की लेटेस्ट मशीन शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें