फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने खुद को लगा ली आग, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

Wed, 02 May 2018 10:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ दुराचार और छेड़छाड़ की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। पालमपुर के एक जंगल में स्कूली छात्रा से गैंगरेप की घटना के बाद अब कांगड़ा के ही नगरोटा सूरियां इलाके में नाबालिग छात्रा ने छेड़छाड़ एवं फबतियों से तंग आकर खुद को आग लगा ली।

विज्ञापन


90 फीसदी तक झुलस चुकी सोलह साल की इस छात्रा की टांडा मेडिकल कॉलेज में मंगलवार देर शाम साढ़े आठ बजे मौत हो गई। जमा दो की इस छात्रा ने स्कूल से घर पहुंचते ही खुद को आग लगाने जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। छात्रा बचपन से अपने मामा के घर रह रही थी।
 

छेड़छाड़ के आरोपी युवक लकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल में छात्रा ने मरने से पहले बयान दिया है कि जरोट गांव का एक युवक उससे स्कूल से आते-जाते छेड़छाड़ करता और फबतियां कसता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने इसलिए उठाया कदम

युवक की इस हरकत से कहीं उसके मामा- मामी पर कोई आंच न आए, इसके लिए उसने यह कदम उठाया। छात्रा ने बताया कि इज्जत की खातिर उसने इसके बारे में आज तक किसी को कुछ नहीं बताया। जब युवक की छेड़छाड़ अधिक हो गई तो उसे मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा।

लड़की के मामा ने बताया कि उनकी भांजी ने आज तक उन्हें छेड़छाड़ के बारे में कोई शिकायत नहीं की। आज भी रोज की तरह स्कूल से आकर वह अपने कमरे में गई और हम बाहर काम कर रहे थे।

जब अंदर से चिल्लाने की आवाज आई तो हम भाग कर अंदर गए तो बच्ची ने खुद को आग के हवाले कर दिया था। उन्होंने मांग की है कि उनकी भांजी को तंग करने वाले युवक को सख्त सजा दी जाए।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जवाली पुलिस थाना के तहत पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। - संतोष पटियाल, एसपी, कांगड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें