फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी़

Thu, 06 Dec 2018 07:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज में दोपहर करीब बारह बजे एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। इसमें दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात मुक्के चले। मारपीट के दौरान डंडों और हथियारों के इस्तेमाल के भी आरोप लगे हैं।

विज्ञापन


इस मारपीट में कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। घटना के समय मौके पर पुलिस जवान भी मौजूद थे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सदर संदीप चौधरी भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था।  

दोनों छात्र संगठनों की ओर से मारपीट के आरोपों के साथ शिकायतें दर्ज की गईं हैं। पुलिस ने शिकायतों पर चोटिल कार्यकर्ताओं की मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक एसएफआई का वीरवार को कैंपस में सांस्कृतिक कार्यक्रम था।
विज्ञापन


बाद में संगठन ने करने से इंकार कर दिया। एसएफआई छात्रवृत्ति घोटाले और विवि के इक्डोल में प्रोस्पेक्टस घोटाले की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों संगठनों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

पुलिस बल की मौजूदगी में यह भिड़ंत हुई। कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य भारती भागड़ा ने कहा कि जिस समय यह झड़प हुई, उस समय नियमित कक्षाएं चल रही थीं। कक्षाएं छूटने पर जब बाहर निकले तो मालूम पड़ा कि किसी बात को लेकर छात्र गुट आपस में भिड़ गए थे।

विज्ञापन

एबीवीपी ने बेवजह कर दिया हमला : ठाकुर 

कॉलेज प्रशासन के पास मारपीट को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। थाना प्रभारी सदर संदीप चौधरी ने कहा कि इस झड़प के बाद वह कॉलेज परिसर गए थे। शिकायतें दोनों ओर से आई हैं। पुलिस चोटिल हुए कार्यकर्ताओं का मेडिकल करवा रही है। 

एसएफआई की शहरी इकाई के सचिव अनिल ठाकुर ने कहा कि छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर प्रदर्शन करने को एकत्र हुए एसएफआई कार्यकर्ताओं पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया।
इसमें इकाई अध्यक्ष अविनाश, अक्षय, महेंद्र, चिराग, नितिन सहित आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। बिना किसी ठोस वजह के एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सुनियोजित तरीके से एएसएफआई कार्यकर्ताओं पर हमला किया है।

एसएफआई ने बौखलाहट में किया हमला : सचिन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की संजौली कॉलेज इकाई के अध्यक्ष सचिन ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर एसएफआई के गुंडा तत्वों ने हथियारों तथा डंडों से हमला किया है।
 
इस हमले में पूर्व इकाई सचिव एबीवीपी कमल ठाकुर, छात्रावास प्रमुख रोहित ठाकुर को सिर और पीठ पर चोटें आई हैं। एबीवीपी के सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन से बौखला जाने के बाद एसएफआई कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर यह हमला किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें