एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी देखते हुए प्रशासन ने कैंपस में सोमवार से ही पुलिस को परिसर में बुला दिया था। करीब डेढ़ बजे हुए पहले टकराव के समय पुलिस ने बीचबचाव कर लिया था।
प्राचार्य के पास सोमवार को बीएससी के एक छात्र नरेश ने एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ताओं के नाम के साथ उसे धमकाने की शिकायत थी। वहीं मंगलवार को एक छात्रा ने परिसर में कुछ छात्रों पर बदतमीजी करने का आरोप लगाते प्राचार्य से शिकायत की थी।
इसी तनातनी के चलते मंगलवार को एबीवीपी और एसएफआई के बीच दो बार झगड़ा हो गया। प्रधानाचार्य डॉ. पीके सलारिया ने बताया कि उनके पास दो शिकायतें आई थीं। लेकिन जो शिकायतकर्ता छात्र था, वही मारपीट में संलिप्त पाया गया है।
शिकायत में रैगिंग जैसी कोई बात नहीं कही गई है। प्राचार्य ने कहा कि मारपीट की घटना की जांच पुलिस कर रही है। इसलिए कॉलेज की अनुशासन समिति दोनों शिकायतों और इसके बाद के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।