फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू में एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ता में भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय परिसर में दो बार हुई धक्का-मुक्की, चले लात-घूंसे, तनाव बढ़ने के बाद पुलिस जवान किए तैनात
विज्ञापन

सुबह पौने नौ बजे समरहिल चौक, दूसरी बार कैंपस में भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में शनिवार को एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। छात्र गुटों में परिसर में दो बार आमना-सामना हुआ और जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान लात घूंसे भी चले।

मौके पर मौजूद पुलिस और विवि सुरक्षा कर्मियों ने बीच बचाव कर दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को शांत करवाया। इन घटनाओं के बाद से विवि परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। विवि परिसर में सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए हैं। परिसर में अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी तैनात की है। झगड़े की संभावनाओं को कम करने के मकसद से परिसर में पुलिस के जवान नजर रखे हुए हैं। छात्रावासों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। सुबह करीब पौने नौ बजे ही समरहिल चौक पर खड़े एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच पहली भिड़ंत हुई। इसमें छात्राएं भी इसमें शामिल रहीं।
विज्ञापन

गेट पर पहले से मौजूद पुलिस और विवि सुरक्षा कर्मियों ने मामला शांत करवाया। इसके बाद परिसर में करीब बारह बजे पुस्तकालय के बाहर फिर से दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई और भिड़ंत हो गई। इसकी भनक लगते ही परिसर में बुलाए क्यूआरटी और पुलिस के जवानों ने हुड़दंग करने वाले छात्रों को कुलपति कार्यालय की ओर दौड़ाया। इस बीच एक-दो छात्र पुलिस के हत्थे भी चढ़े। इन दोनों घटनाओं के बाद परिसर में तनाव है। देर शाम तक परिसर में पुलिस फोर्स के जवान तैनात थे।
विज्ञापन



परिसर में एक रिजर्व और क्यूआरटी जवान तैनात
हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला के मुख्य सुरक्षा अधिकारी डीएसपी जीडी शर्मा ने कहा कि इन दोनों झड़पों में किसी को चोट नहीं आई है। परिसर में एक रिजर्व और क्यूआरटी (क्विक रिएक्शन टीम) परिसर में तैनात की है जो पूरे माहौल पर नजर रखे हुए है। एक रिजर्व में 24 पुलिस जवान शामिल होते हैं और क्विक रिएक्शन टीम में जवानों की संख्या तय नहीं होती, इसमें जरूरत के हिसाब से जवान बुलाए जाते हैं। इन झड़पों के बाद छात्रावासों में सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें