फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में किक्रेट का रोमांच, एक मैच में 6 शतकों का रिकॉर्ड

Sat, 05 Jan 2019 02:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में एक मैच में छह शतक लगाने का रिकॉर्ड बना है। धर्मशाला स्टेडियम में आयोजित कर्नल सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी के हिमाचल और गोवा के बीच पहली जनवरी से शुरू हुए चार दिवसीय मैच में बल्लेबाजों ने छह शतकों और चार अर्धशतक जड़े। हिमाचल के बल्लेबाजों ने पहली पारी 528 रनों का पहाड़ बनाया।

विज्ञापन


मेजबान टीम के आरआई ठाकुर ने 144 गेंदों में 130, डीबी रांगी ने 151 गेंदों में 150 और एए वालिया 110 गेंदों में 103 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, गोवा की ओर से पहली पारी में वैभव ने 135 गेंदों में 128 की पारी खेली। तीसरे दिन हिमाचल ने गोवा को दूसरी पारी खेलने का न्योता दिया, तो वैभव ने अंतिम दिन भी एक ओर शतकीय पारी खेली। वैभव ने अंतिम दिन 189 गेंदों में 131 रन ठोके, जबकि वीजी कहलोन भी 101 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन

दोनों बल्लेबाजों के दम पर टीम ने टीम को हार से बचाकर मैच ड्रा करवाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा मैच में गोवा के तीन और हिमाचल के एक बल्लेबाज ने अर्धशतक लगाए। गोवा के कश्यप बक्ले ने पहली पारी में 140 गेंदों में 79 और दूसरी पारी में 137 गेंदों में 69 रन बनाए। अचित ने 154 गेंदों में 64 और मेजवान टीम के मोहम्मद ए खान ने 63 रन ठोके।  

तेज पिच पर शतक लगाना अहम 
धर्मशाला मैदान की पिच विश्व की तेज पिचों में शुमार है। अगर इस पिच पर बड़े-बड़े बल्लेबाज शतक लगाने के लिए तरस जाते हैं। ऐसे में कर्नल सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी के एक ही मैच में छह शतक लगना अहम बात मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें