फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर की एडवेंचर साइट पॉटर्स हिल पर तीन महीने से ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग और ठेकेदार के विवाद में फंसे सैलानी, लाखों के किराया विवाद के चलते बंद पड़ा है पॉटर्स हिल
विज्ञापन

एक हेक्टेयर में विकसित की है नेचर ट्रेल और पिकनिक साइट
एक्सक्लूसिव खबर
दीक्षा सरोय
शिमला। हिल स्टेशन शिमला में शहर के भीतर स्थित पॉटर्स हिल पर्यटकों और स्थानीय लोगों के घूमने के लिए खास जगह है, लेकिन तीन महीनों से इस पर ताला लटका हुआ है।
समरहिल के पास स्थित पॉटर्स हिल की एडवेंचर और इको-टूरिज्म साइट वन विभाग के वन्यजीव प्रभाग और ठेकेदार के बीच किराये के विवाद के चलते बंद पड़ी है। विभाग और ठेकेदार के बीच चल रही खींचतान का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यह साइट करीब एक हेक्टेयर वन भूमि पर विकसित की थी। इसे खास तौर पर शहर के भीतर इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया था। यहां जंगल के बीच नेचर ट्रेल, बैठने के लिए हट और अन्य सुविधाएं विकसित की थीं। कुफरी, नारकंडा और मशोबरा जैसे प्रमुख पिकनिक स्थल शहर से करीब 15 से 20 किलोमीटर दूर हैं, जबकि पॉटर्स हिल शहर की सीमा के भीतर स्थित है। ऐसे में इसके बंद होने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों का एक प्रमुख घूमने-फिरने का ठिकाना छिन गया है।
विज्ञापन


समरहिल सहित शहर के अन्य क्षेत्रों के लोगों के लिए यह मॉर्निंग-इवनिंग वॉक और रविवार को पिकनिक मनाने का पसंदीदा स्थान था। वीकेंड पर यहां पर्यटकों की आवाजाही भी काफी रहती थी। विभागीय जानकारी के अनुसार इस साइट का संचालन एक निजी ठेकेदार को सौंपा था। आरोप है कि ठेकेदार ने लंबे समय से विभाग को किराये का भुगतान नहीं किया है, जिसकी बकाया राशि लाखों रुपये में बताई जा रही है। कई बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर वन विभाग ने साइट को बंद कर दिया। विभाग का कहना है कि बकाया किराया जमा होने तक साइट को दोबारा नहीं खोला जाएगा।
विज्ञापन



कोट
वन्यजीव विभाग के डीएफओ शाहनवाज भट्ट ने बताया कि संचालक की ओर से किराया जमा नहीं करवाने के कारण साइट बंद की है। उन्होंने कहा कि किराये का भुगतान होने के बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें