शिमला। शोघी से लगते खुशहाला महावीर मंदिर में शारदीय नवरात्र पर श्रीराम कथा के दूसरे दिन रामेश्वर शर्मा ने भगवान श्रीराम की कथा सुनाई। उन्होंने भगवान श्रीराम के चरित्र से जुड़े कई पहलुओं पर प्रकाश डाला। मंदिर समिति के महासचिव प्रेम ठाकुर ने कहा कि शारदीय नवरात्र में शुरू हुई श्रीराम कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। संवाद