फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी के डेवलपमेंट प्लान को सरकार की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्लान को हरी झंडी
विज्ञापन

कोर और ग्रीन एरिया में घर बना सकेंगे लोग
43 साल बाद तैयार हुआ डेवलपमेंट प्लान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। सालों से अपने सपनों का घर बनाने का इंतजार कर रहे लोग अब इनका निर्माण कार्य शुरू कर सकेंगे। सरकार ने राजधानी के लिए तैयार किए डेवलपमेंट प्लान को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को प्रदेश सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्लान को मंजूरी दी गई।
आने वाले दिनों में अधिसूचना जारी होते ही शिमला शहर के कोर और ग्रीन एरिया में भवन निर्माण पर लगी सभी पाबंदियां खत्म हो जाएंगी। इन क्षेत्रों के लोग नगर निगम से नक्शा पास करवाकर भवन निर्माण कर सकेंगे। एनजीटी के आदेशों के चलते नवंबर 2017 से शहर के कोर और ग्रीन एरिया में भवन निर्माण पर पाबंदी लगी है। प्लानिंग एरिया में भी अभी सिर्फ ढाई मंजिला भवन निर्माण की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेवलपमेंट प्लान लागू होते ही प्लानिंग एरिया के लोग भी तीन मंजिला भवन बना सकेंगे। शिमला शहर के लिए करीब 43 साल बाद डेवलपमेंट प्लान तैयार किया है। टीसीपी विभाग ने यह प्लान तैयार किया है। फरवरी में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस प्लान को लांच किया था। इसके बाद 11 मार्च तक शहर की जनता से इस पर आपत्तियां और सुझाव मांगे गए। कुल 98 आपत्तियां लोगों ने दर्ज करवाई थी जिनका सुनवाई के दौरान निपटारा किया गया। इसके बाद टीसीपी ने दो दिन पहले ही यह प्लान मंजूरी के लिए सरकार को भेजा था। अब इसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अभी तक 1979 में बने अंतरिम प्लान के तहत ही शिमला शहर में निर्माण कार्य करवाए जा रहे थे। अब अधिसूचना जारी होते ही नए प्लान के तहत निर्माण कार्य होंगे।
अधिसूचना जारी होते ही लागू कर देंगे : प्लानर
सरकार ने डेवलपमेंट प्लान को मंजूरी दे दी है। अधिसूचना जारी होते ही शिमला प्लानिंग एरिया में इसे लागू कर दिया जाएगा। इससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
केसी नैंटा, टाउन प्लानर, टीसीपी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें