शहर के खलीनी स्थित शिमला पब्लिक स्कूल में आईसीएसई दसवीं के घोषित नतीजों में खुशबू चौहान ने सर्वाधिक 90.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। तारु वर्मा ने 88.4 फीसदी अंक लेकर दूसरा और सुफकिन प्रसाद ने 86.8 फीसदी अंक लेकर तीसरा, हर्ष वर्धन मेहता और विशाल पांडे ने 86 फीसदी अंक लेकर चौथा तथा विवेक शर्मा ने 83.2 फीसदी अंकों के साथ पांचवां स्थान पाया। स्कूल के निदेशक प्रितेंद्र सिंह और कार्यवाहक प्रधानाचार्य साधना चौहान ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
ऑकलैंड हाउस स्कूल की प्रकृति और फ्लोरेंस छाई
ऑकलैंड हाउस गर्ल्स स्कूल में आईएससी बारहवीं कक्षा के परिणाम में प्रकृति बिसवास और फ्लोरेंस लालथिलामुआनी ने 97 फीसदी अंक लेकर स्कूल में टॉप किया। नोईले लालरिनपुई ने 96.75 फीसदी अंक लेकर दूसरा, मर्सी ग्रेस ने 95.25 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। नाव्य जोहाल और आध्या पंडित ने 95.5 फीसदी अंक, कोंपल जिंटा ने 95.25 फीसदी, अपूर्वा नेगी ने 94.5 फीसदी, परनाज कौर ने 94.25 फीसदी और कृतिका बख्शी ने 94 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
दसवीं कक्षा में यामिनी पॉल रही प्रथम
ऑकलैंड हाउस गर्ल्स स्कूल में आईसीएसई दसवीं कक्षा में यामिनी पॉल ने 93.4 फीसदी अंक लेकर पहला, अनन्या सूद ने 93 फीसदी अंक लेकर दूसरा, मिली सूद ने 92.4 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। इसके अलावा मृगाक्षी ठाकुर ने 91.8 फीसदी, सानिया ठाकुर ने 91.4 फीसदी अंक लेकर जबकि विदिशा जैन ने 91.2 फीसदी अंक, रिधिमा गुलेरिया ने 91 फीसदी और अनन्या कंवर ने 90.8 फीसदी अंक, सान्या ने 90.2 फीसदी अंक लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रधानाचार्य सुनीता जॉन ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा।