फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती पर उठे सवाल, परीक्षा केंद्रों में सामने आई ये बड़ी खामी, सीआईडी को थी जानकारी

Mon, 12 Aug 2019 03:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर राकेश भारद्वाज/विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा सवालों के घेरे में है। एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड का प्रावधान होने के बावजूद हजारों अभ्यर्थियों को बिना जांच परीक्षा देने के लिए बैठा दिया गया। अकेले कांगड़ा जिले में 11558 में से लगभग 3000 अभ्यर्थियों से परीक्षा एडमिट कार्ड तक नहीं लिए गए। परीक्षा स्थल परौर में सुबह सात बजे से पहले ही अभ्यर्थियों की आवाजाही परीक्षा स्थल की ओर शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य गेट के अंदर मेटल डिटेक्ट मशीन में बिना जांच कई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में पहुंच गए। दूसरों की जगह परीक्षा देने वाले छह शातिरों में से सबसे पहला आरोपी अपने घर का सही पता न बताने पर पकड़ा गया। सभी आरोपी परीक्षा हॉल में बैठ गए थे। सीआईडी को दो दिन पहले ही इनपुट थे। परीक्षा से करीब पौना घंटा पहले सीआईडी टीम और पुलिस ने युवक से घर का पता पूछा।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वह हड़बड़ा गया और कुछ देर बाद कांगड़ा बस स्टैंड के पीछे घर बताया। वह घर की सही लोकेशन भी नहीं बता पाया। शक हुआ तो उसका आधार कार्ड चेक किया गया। इस पर वह हरियाणा का निवासी निकला। इसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई तो अन्य युवक भी पकड़े गए।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सीआईडी ने इनपुट के आधार पर रविवार सुबह सात बजे से ही परौर परीक्षा केंद्र में डेरा डाल दिया था। अतिरिक्त पुलिस बल और वीडियोग्राफी भी की गई। एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड को स्कैन करने की व्यवस्था थी, लेकिन परीक्षा केंद्र में साढ़े 11 हजार अभ्यर्थी पहुंचने से व्यवस्था चरमरा गई। डीएसपी (सीआईडी) वीर बहादुर ने कहा कि अभ्यर्थियों की जगह बाहरी राज्यों के युवकों के बैठने के इनपुट मिले थे।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
साल 2016 की भर्ती में भी परीक्षार्थी केंद्र के अंदर उपकरणों के साथ पहुंच गए थे। सिरमौर जिले में तो एक परीक्षा केंद्र के कई परीक्षार्थियों ने 70 से ज्यादा अंक लिए, जबकि बाकी जिलों के परीक्षार्थी 60 का आंकड़ा भी बमुश्किल ही पार कर पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लिखित परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद तत्कालीन आईजी दक्षिणी रेंज जहूर जैदी के नेतृत्व में एक टीम ने जांच शुरू की और नकल कर परीक्षा पास करने वालों को धर दबोचा। उस दौरान परीक्षार्थियों के अलावा हरियाणा से आए साल्वरों को भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें