फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईडी ने दरोगा से पकड़ी 4.35 लाख की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईडी मंडी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधिकारी से 4.35 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। यह पुलिस अधिकारी कुल्लू जिला के ब्रौ पुलिस थाना में तैनात है। सीआईडी ने मामले को जांच के लिए कुल्लू पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह सीआईडी मंडी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुंदरनगर के जयदेवी के पास सांगला से मंडी आ रही एचआरटीसी की बस में सवार पुलिस अधिकारी की तलाशी ली। इसी दौरान उसके बैग से 4.35 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। सीआईडी ने नकदी को कब्जे में लेकर मामले को जांच के लिए कुल्लू पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने दी ये सफाई

यह राशि अधिकारी के पास कहां से आई है, इसकी पुलिस जांच करेगी। सीआईडी के मुताबिक पुलिस अधिकारी कुल्लू जिला के ब्रौ थाना में कार्यरत है और लाखों की नकदी लेकर अपने घर सुंदरनगर आ रहा था। सीआईडी मंडी के डीएसपी मनोहर लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआईडी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

मामले को जांच के लिए कुल्लू पुलिस को सौंपा गया है। इस बारे में डीएसपी आनी सुरेश चौहान का कहना है कि यह सही है कि एसएचओ से उक्त राशि बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि एसएचओ के अनुसार यह राशि उन्होंने अपने दोस्त से अपनी मां के इलाज के लिए उधार ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें