हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह और उनके मंत्रियों की खुफिया उपकरणों के जरिए जासूसी की जा रही है। ऐसा दावा सीआइडी ने किया है। जांच एजेंसी अलर्ट हो गई है। इसी बाबत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कुछ मंत्रियों के दफ्तरों में खुफिया रिकार्डरों की तलाश की जा रही है। अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) को इन कार्यालयों में खुफियागिरी की आशंका है।
सरकार की नाराजगी के बाद गुप्तचर विभाग एकाएक सतर्क हो गया है। स्टेट सीआईडी के अधिकारी और कर्मचारी विशेष उपकरणों से बुधवार एवं वीरवार को राज्य सचिवालय में इन वीआईपी दफ्तरों के चप्पे-चप्पे में सर्च आपरेशन चलाते रहे। सूत्रों ने बताया कि सीआईडी को कहीं से इंटेलिजेंस इनपुट मिला है कि मुख्यमंत्री कार्यालय और मंत्रियों के कार्यालयों में उनके विरोधी बगिंग उपकरणों से खुफियागिरी कर सकते हैं।