फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की पत्नी के खाते से शातिर उड़ाए एक लाख दस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता ने ऑनलाइन आर्डर किया था फोन, लिंक भेजने के बाद महिला को लगी चपत
विज्ञापन

शिमला। राजधानी में एक अधिवक्ता की पत्नी शॉपिंग के चक्कर में ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई।
शातिर कस्टमर केयर के फर्जी अधिकारी बनकर महिला को एक लाख 10 हजार रुपये का चूना लगा गए। पीड़ित उपमंडल ठियोग की रहने वाली है और शहर में पति के साथ रहती है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। साइबर क्राइम पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक पीड़ित ने एक कंपनी की वेबसाइट से फोन ऑनलाइन आर्डर किया था। इस बीच महिला को फोन का आर्डर करते समय डेबिट कार्ड से गूगल पे के जरिये भुगतान करने के लिए लिंक भेजा गया। महिला के लिंक पर क्लिक करते ही इसके खाते से 1500 रुपये कट गए। इस बीच महिला ने कंपनी के ग्राहक सेवा नंबर पर फोन किया। लेकिन, महिला अनजान थी कि जिससे वह बात कर रही है वह फर्जी लोग हैं। शातिरों ने महिला को झांसे में लिया और फोन आर्डर के लिए दोबारा जानकारियों को सत्यापित करने के लिए कहा। इस बीच महिला ने फोन पर आया मैसेज शातिरों को भेज दिया। इसके कुछ सेकेंड बाद महिला को एक और मैसेज आया जोकि बैंक से था। महिला ने चेक किया तो उसके होश उड़ गए। इसके खाते से एक लाख की निकासी हो चुकी है। शिकायत पर बालुगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें